Close

मोदी की सभी गारंटी होगी पूरी – विधायक रोहित साहू

 

गरियाबंद। एक दिवसीय प्रवास में मैनपुर पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि बिंद्रानवागढ़ भाजपा का गढ़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस क्षेत्र में विकास में कमी नहीं होगी। आम जनता की सभी समस्याओंं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि राजिम के साथ ही बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भी वे शासन स्तर से हर संभव मदद करेंगे।

ज्ञात हो कि गुरुवार को विधायक रोहित साहू मैनपुर विकासखंड के गोहरापदर में आयोजित संकल्प शिविर में शामिल होने तथा सरकारी योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने मैनपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री संकल्प यात्रा को लेकर कहा की इस यात्रा का उद्देश्य गांव के अंतिम और पात्र व्यक्ति तक केंद्र सरकार के महती योजना का लाभ पहुंचाना है। एक छत के नीचे सरकार के 17 प्रकार के योजना का लाभ दिलाने संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित मिलते है। जिससे त्वरित लाभ आमजन को मिले। इसके पहले विधायक बनने के बाद पहली बार मैनपुर पहुंचे विधायक साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया।

चर्चा के दौरान विधायक साहू ने कहा कि 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा की यह दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपने घर लौट रहे है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। विधायक ने बताया कि जिले में भी सभी ब्लॉक मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य और वृहद धार्मिक आयोजित होंगे। मंदिरों में भी दिनभर भक्तिमय कार्यक्रम चलता रहेगा। समूचा जिले में रामोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी भी जारी होने की जानकारी उन्होंने दी।

पत्रकारों से चर्चा में विधायक रोहित साहू ने आगे कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी को पूरा करने का काम कम कर रही है। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास मकान स्वीकृति दी गई। इसके बाद दो साल का बकाया बोनस और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की गारंटी भी पूरी की है। प्रदेश सरकार ने श्रीरामलला दर्शन योजना को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार मोदी जी के सभी गारंटी को पूरा करेंगी।।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, मनोहर बघेल, दिलीप साहू, महेश कश्यप, सरिता सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

scroll to top