Close

राजधानी के आदित्य को उनके इनोवेशन के लिए राष्ट्रपति के हाथोंमिला राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के10 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनमें राजधानी के आदित्य प्रताप सिंह चौहान भी शामिल है। आदित्य को ये पुरस्कार उनके इनोवेशन के लिए मिला। इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।

भवंस स्कूल के विद्यार्थी आदित्य ने माइक्रोमा नामक उपकरण तैयार किया है जो पानी से बैक्टीरिया, माइक्रो कास्टिक डिटेक्ट और फिल्टर कर सकता है। इस पुरस्कार में एक लाख रुपए का चैक, मेडल, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर युक्त सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह दिया गया। यह पुरस्कार, वीरता पुरस्कारों के अतिरिक्त कला, विज्ञान, सामाजिक कार्य जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिया जाता है।

 

scroll to top