Close

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा राजिम माघी पुन्नी का उद्घाटन

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला-2023 का शुभारंभ 5 फरवरी,रविवार को शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम लोचन मंदिर के पास होगा। उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यआतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे , स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मो. अकबर, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सांसद द्वय सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, सिहावा विधायक श्रीमती श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिन्द्रनवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी मौजूद रहेंगे।

समारोह में गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेन्द्र सोनकर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

scroll to top