Close

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सली इलाके दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान 8 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है।

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा और दंतेवाड़ा के बॉर्डर में एनकाउंटर हुआ है, जिसमें 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। दरअसल, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और CRPF के जवान सर्च आपरेशन में निकले थे। इस दौरना गोंदपाल्ली, परलागट्टा एवं बड़ेबच्चेली के बीच जवानों ने नक्सलियों पर हमला कर दिया। वहीं करीब 1 घंटे तक जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

\मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक 8 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का नाम चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम बताया जा रहा है। चन्द्रन्ना उर्फ़ सत्यम बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में सक्रिय बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी का सदस्य था। साथ ही इलाके का खतरनाक माओवादी में से एक था। इसके पहले नक्सली चंद्रन्ना माड़ डिवीजन का डीवीसी मेंबर भी रह चुका है। इलाके में कई बड़ी नक्सली वारदात को इसके द्वारा अंजाम दिया जा चुका है। कई घटनाएं करने के बाद इसके ऊपर 8 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

scroll to top