Close

नारायणपुर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जेल पहुंचे जिला अध्यक्ष से मिलने

नारायणपुर। नारायणपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीर नाराजगी को दूर करने के लिए 1 महीने 8 दिन के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव नारायणपुर जिला मुख्यालय के जेल पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसा अस्सलाम एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने शायद उन्हें डर सताने लगा था कि 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर आ रहे हैं कहीं यह मामला बा हाईकमान के संज्ञान में ना आ जाए.

भाजपा के जिला अध्यक्ष रूप साय सलाम नारायणपुर जिला मुख्यालय में आदिवासियों और ईसाइयों के बीच हुए संघर्ष में धर्मांतरण के विरोध में आंदोलन में शामिल हुए थे और पुलिस ने उन्हें गंभीर धाराओं के साथ गिरफ्तार कर लिया जिला न्यायालय में उनकी जमानत निरस्त हो चुकी है उच्च न्यायालय बिलासपुर में जमानत याचिका लगी है लेकिन पता नहीं क्यों तारीख नहीं लग रही है नारायणपुर जिला मुख्यालय के साथ बस्तर संभाग के जिलों में एक जिलाध्यक्ष का समय से जमानत नहीं करवा लेने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और उनका मनोबल भी गिर रहा है अगर चलते जमानत नहीं हुई तो भविष्य में इसका राजनीतिक नुकसान भाजपा को हो सकता है.

 

scroll to top