Close

किसान कल रोकेंगे ट्रेन, दोपहर 12 बजे से पंजाब के सभी ट्रेनों को रोकने का ऐलान

Advertisement Carousel

पटियाला। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने 15 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक राज्य भर में ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए किसान यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि दिल्ली में चल रहे संघर्ष में केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए प्रतिबंध और छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले छोड़ने वे निंदा करते हैं।



fइसके साथ ही उगराहां ने किसान संघर्ष को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष को लेकर आज पंजाब स्तर की बैठक हुई है। गैर राजनीतिक किसान मोर्चा और किसान संघर्ष समिति की दिल्ली जाने की योजना थी, जिसे सरकार ने विभिन्न प्रतिबंध लगाकर रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। उनकी मांग है कि सरकार किसानों का सारा कर्ज रद्द करे, लखीमपुरी खीरी के दोषियों को सजा दे, एम. एस. पी. कानून बनाने की मांग, पहले आंदोलन के दौरान शहीद हुए मोर्चा के किसानों को मुआवजा देने की मांग और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग है। ये किसान मोर्चा की मांगें हैं और बिल्कुल जायज हैं। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी।

scroll to top