Close

मेघालय चुनाव : राहुल गाँधी 22 फ़रवरी को शिलोंग से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव में प्रचार करने उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी शिलॉन्ग के मलकी ग्राउंड में 22 फरवरी को पहली रैली को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि राहुल गांधी इन दिनों अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा संपन्न की है।

scroll to top