Close

हरियाणा में किसान नेताओं पर NSA के तहत कार्रवाई,प्रॉपर्टी होगी कुर्क,किसानों के दिल्ली कूच पर फैसला आज

 

हरियाणा न्यूज़। पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से दिल्ली जाने के लिए किसान डटे हुए हैं। किसान आंदोलन का आज 11वां दिन है। किसान-मजदूर मोर्चा (KMM) दिल्ली कूच पर आज फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। अंबाला पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से ही होगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं।

किसान आन्दोलन के दौरान हुई सरकारी सम्पति के नुकसान की भरपाई आन्दोलनकारियो की सम्पति की कुर्की और बैंक खातो को सीज करने की कार्यवाही शुरू ।
21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर युवक शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च को रोक दिया था। शुभकरण की मौत के विरोध में किसान आज देशभर में ब्लैक डे मनाएंगे। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की गुरुवार हुई बैठक के बाद लिया गया। जबकि 26 को देशभर में ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करने पर सहमति जताई।

किसान संगठनो के मुख्य पदाधिकारियों व आन्दोलनकारियो के विरूद रासुका राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 /एन0एस0ए0 के तहत कार्यवाही शुरू ।

हरियाणा के किसान संगठन की मीटिंग आज

किसान आंदोलन में मदद पर हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) आज फैसला लेगा। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में इसको लेकर मीटिंग होगी। इससे पहले वे टोल फ्री कराने और सड़कें जाम कर प्रदर्शन कर चुके हैं।

 

scroll to top