Close

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ

 

गरियाबंद। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने स्थानीय गांधी मैदान में कान्हा युवा मण्डल गरियाबंद के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का फीता काटकर शुभारंभ किया। पहला मैच गरियाबंद और कांकेर के टीम के बीच खेला गया। नपा अध्यक्ष मेमन ने सर्विस कर मैच की शुरुवात कराई। इसके पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने की। प्रमुख रूप से सभापति वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद विमला साहू, प्राचार्य डॉ आर के तलवरे, व्याख्याता नीलांबर पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी थे। अतिथियों का स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया।

इसके पहले कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि ये हम सब के लिए गर्व की बात है कि गरियाबंद में राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने, उन्हें आगे बढ़ाने और के लिए यह चैम्पियनशिप सराहनीय पहल है। उन्होंने आयोजक कान्हा युवा क्लब और वॉलीबाल ट्रेनिंग सेंटर को इसके लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने कहा कि बालिकाओं के इस तरह के खेल के आयोजन से उनमें आत्म विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन से गरियाबंद जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामना दी। इसके पहले कार्यक्रम की कान्हा युवा क्लब के अध्यक्ष विनय दासवानी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। राज्य स्तरीय कई चर्चित टीम यहां पहुंची है। अच्छा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

इधर, चैंपियनशिप के पहले दिन समाचार लिखे जाने तक चार बड़े मैच हुए। पहले मैच में आयोजन को सफल बनाने में नगर खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित एवम अंतराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी संजीव साहू, सूरज महाड़िक, मनोज खरे, प्रहलाद ठाकुर, संदीप सरकार, ऋतिक सिन्हा, प्रकाश रोहरा, ऐश्वर्य यदु, मनोज कंवर, जीतू सेन, महेंद्र यादव, रविंद्र यादव, होरी यादव, आकाश तिवारी, रमेश यादव, राहसो यादव, धीरज बिहारी सहित नगर के खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा व्यापारी वर्ग जुटे हुए है।

scroll to top