Close

मोर आवास मोर अधिकार के मुद्दे को लेकर बीजेपी पहुंचे सीएम की निजी आवास को घेरने

भिलाई।मोर आवास मोर अधिकार के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज हजार की संख्या में भिलाई 3 स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास का घेराव करने पहुंचे। लेकिन पहले बेरिकेड्स को तोड़ने के बाद उत्साहित भाजपाई और आगे बढ़ते उससे पहले पुलिस के सैकडो जवानों ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया। जिसके कारण भाजपाई और पुलिस के जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक झुमाझटकी चलती रही।

राज्य के कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास घेराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घेराव प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृव में आज भिलाई 3 स्थित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज निवास और पीएचई मंत्री रुद्र गुरु का घर का घेराव करने करीब एक हजार की संख्या में भाजपाई निकले तो जरूर थे। लेकिन पुलिस की कड़ी व्यवस्था के कारण भाजपा के कार्यकर्ता इसमें सफल नही हो पाए। इससे पूर्व भिलाई 3 के मंगल भवन मैदान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सभा का आयोजन किया था इसके बाद सभी पैदल मार्च करते हुऐ सिरसा गेट तक पंहुचे। पहले बेरिकेड्स को तोड़ने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह के साथ आगे बढ़े। लेकिन दूसरे बेरियर के पास पहले से तैनात पुलिस के सैकडो जवानों ने इन्हे आगे बढ़ने नही दिया। भाजपाई इस बेरिकेड्स को भी तोड़ने की जद्दोजहद में लगे रहे। लेकिन पुलिस के अधिकारी इन्हे सफल होने नही दिया। जिसके कारण पुलिस और भाजपाइयों के बीच आधे घंटे तक झूमाझटकी चलती रही

दुर्ग सांसद विजय बघेल का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रदेश में लागू नही कर राज्य सरकार ने गरीबी के साथ मजाक किया है।और प्रदेश संगठन के आह्वाहन पर आज मुख्यमंत्री और पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निवास को घेरने का कार्यक्रम पहले से निश्चित किया गया था। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जोश और होश के साथ प्रदर्शन किया ।कही कोई अव्यवस्था नही फैलाई। लेकिन राज्य सरकार ने पुलिस को आगे कर मुद्दों पर बात करने से पीछे हट रही है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरा अनुशासन का पालन किया गया। जिसके कारण झूमाझटकी जरूर हुई। और प्रदर्शनकारियों का कार्यक्रम सफल नही हो पाया। साथ ही दोनो तरफ से किसी को भी चोट नही आई।

scroll to top