Close

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधी मैदान में होगा विविध खेल कूद का आयोजन

गरियाबंद। खेल एवम युवा कल्याण विभाग गरियाबंद जिला के माध्यम से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका/महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड स्तर पर 5 मार्च को गांधी मैदान स्पोर्ट्स हब गरियाबंद में किया गया है। जिसे दो अलग-अलग आयु वर्ग समूह में विभक्त किया गया है। बालिका वर्ग के लिए 9 से 18 वर्ष तथा महिला वर्ग के लिए 18 से अधिक आयु वाले प्रतिभागी खिलाड़ी को सम्मिलित किया गया है।

विभाग द्वारा कुल पांच पारंपरिक खेलो को सम्मिलित किया गया है जिसमे कबड्डी, खो -खो ,वॉलीबॉल,एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, गोला फेक, लंबी कूद, रस्सा कसी शामिल है। जिसकी तैयारी प्रशासन एवम खेल प्रशिक्षकों की अगुवाई में की जा रही है। इस खेल आयोजन मे स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी के अलावा गृहणी, कामकाजी महिला भी हिस्सा ले सकती हैं जो पूर्णतः निशुल्क है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो होगी, जिसे नाक आउट पद्धति से खेला जाएगा।

scroll to top