Close

अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का हुआ प्रतीकात्मक होलिका दहन

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक  दहन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश मिश्र , डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ शैलेश जाधव, रुचिर गर्ग,उमेश मिश्र,ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गोपाल उरकुरकर,कमलेश गोगिया नरेश दिक्सित,सुनील तिवारी, डॉ आशीष दुबे राजीव पांडे,,सिद्धांत शर्मा, शिखर शर्मा, सामवेद शर्मा, प्रमोद शर्मा,डॉ प्रांजल मिश्र, मानिकपुरी,अधीर भगवनानी मन्नू श्रीवास, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे

scroll to top