Close

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण ने आरएलटीआरटीआई का किया शुभारंभ

रायपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार आर.एल.टी.आर.टी.आई., रायपुर के पुनर्निर्मित ऑपरेशन थिएटर ब्लॉक का लोकार्पण किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर लोक सभा के माननीय सांसद सुनील सोनी द्वारा किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ किया गया |

संस्थान के निदेशक, डॉ. कृष्णमूर्ति काम्बले द्वारा स्वागत भाषण दिया गया | सांसद सुनील सोनी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्थान द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की | इस दौरान उन्होंने राज्य मंत्री को उनके विशेष अनुरोध पर संस्थान के ओ टी ब्लाक का पुनर्निर्माण कार्य हेतु 85 लाख स्वीकृत करने पर आभार प्रकट किया |

डॉ. भारती प्रवीण पवार केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा अपने भाषण में संस्थान द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में कैंप आयोजित कर विकृति सुधार शल्य क्रिया किये जाने की सराहना की | उन्होंने क्षेत्रीय संस्थान होने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु राज्य के आस पास के राज्यों के कुष्ठ के मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं का विस्तार एवं अनुसन्धान करने की आवश्यकताओं पर भी जोर दिया | उन्होंने संस्थान द्वारा चलाये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की| उन्होंने लेबोरेटरी में उपलब्ध सेवाओं का विस्तार एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में जो भी सुविधा संस्थान को आवश्यक हो उसका प्रस्ताव मंत्रालय भेजने का निर्देश दिया ताकि उस पर शीघ्र विचार किया जा सके | उन्होंने संस्थान की अस्पताल सेवाओं का विस्तार कर बेड संख्या जो कि वर्तमान में 75 है उसमे अतिरिक्त 100 बेड और बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक लोग उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सके | उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया |

|

scroll to top