Close

सिहावा विधायक डाॅ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के उफनने लगे तेवर !

0 लक्ष्मी – लखन के क्षेत्र में सक्रियता बढ़ने से भाजपाई हुये बैचेन
0 भाजपा से विधायक प्रत्याशी होने पूर्व विधायक द्वय श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, संजय मरकाम शांडिल्य के नामों की अटकले हुई तेज

रायपुर/धमतरी (राजेन्द्र ठाकुर)। प्रधानमंत्री आवास को लेकर मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत भाजपा के विधानसभा घेराव में सिहावा (नगरी) विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों के खराब प्रदर्शन से भाजपा के प्रदेश से लेकर केन्द्रीय नेतृत्व खफा हैं। वही छ.ग. शासन व प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम एवं छोटे से बड़े लोगों के खुशहाली हेतु पारित बजट व किसान हितैषी निर्णय लिये जाने से कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ हुआ हैं कहां जाये तो कोई अतिशंयोक्ति की बात नही होगी, इन्हें सब के चलते विधायक डाॅ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के अपने सिहावा विधानसभा क्षेत्र सक्रिय होने से भाजपाई बैचेन होने लगे है, इसका मुख्य कारण वही भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नही किये जाने से सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 के विधायक डाॅ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के तेवर उफनने लगे।
बताया जाता है प्रधानमंत्री आवास को लेकर विधानसभा घेराव प्रदर्शन में सिहावा (नगरी) व धमतरी से हजारों लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने के दावा भाजपाईयों द्वारा किया गया था और वह दावा फ्लाॅप साबित हुआ। विधानसभा घेराव कार्यक्रम में संगठन को उपर से रकम मिलने के बाद स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सहयोग राशि मांग, स्थानीय संगठन में आपसी मतभेद, धमतरी जिले के भाजपा संगठन में चार चिन्हारी से प्रसिद्ध लोगों गतिविधियों से विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में कम लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ऐसा बताया जा रहा हैं। यह भी बताया गया कि धतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने – अपने दमदार उपस्थिति के बल पर प्रदर्शन में जिले की नाक बचाई।


सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के राजेन्द्र गोलछा का कहना है कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सत्ता एवं संगठन से कार्यकर्ताओं में तालमेल नही होने से विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशी को इसका लाभ मिलेगा। दुसरी ओर भूषण साहू अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सिहावा एवं डीहूराम साहू अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड एवं अन्य कांग्रेसियों क्रमंशः श्रीमती नीतु खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, श्रीमती खिलेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, अशाब खान, आशिष सिंग सहित अन्य लोगों का कहना है कि हमारे कांग्रेस पार्टी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये विधायक डाॅ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव का नाम तय है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भंेट मुलाकात कार्यक्रम व किसान हितैषी सरकार होने के साथ – साथ उनके द्वारा पारित बजट जन हितैषी होने के कारण कांग्रेस के परम्परागत विधायक प्रत्याशी को वोट मिलने से कांगे्रस प्रत्याशी को पूरा – पूरा लाभ मिलेगा, और रहे गई बात कांग्रेस के संगठन मंे कार्यकर्ताओं के बीच आपसी वैचारीक मतभेद एवं मनमुटावों को दुर कर एकजुट हो जायेंगें।
बहरहाल सिहावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 56 के विधायक डाॅ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव को होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी होना माना जा रहा है, वही भाजपा से उम्मीदवार के नाम घोषित नही होने से भाजपाईयों के अलावा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम व श्रीमती प्रेमलता नागवंशी जिला मंत्री भाजपा धमतरी एवं भाजपा के युवा नेता संजय मरकाम शांडिल्य इनमें से कोई एक विधानसभा प्रत्याशी होने के नाम की लोगों में अटकले हुई तेज।

scroll to top