Close

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड़ ने अपने साथियों के साथ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया

धमतरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव, विकसित भारत संकल्प 2047, राम मंदिर निर्माण, सशक्त राष्ट्र के निर्माण एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में धमतरी से दो बार के विधायक रहे स्व. केशरीमल लुंकड़ के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र लुंकड़ के नेतृत्व में धमतरी से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आज रायपुर में भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवा गमछा पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजीव पांडेय धमतरी विधानसभा प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के मार्गदर्शन में धमतरी से दो बार के विधायक रहे स्व. केशरीमल लुंकड़ के पुत्र व पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेंटी राजेंद्र लुंकड़ के नेतृत्व में रजत कुमार लुंकड़, प्रदीप अग्रवाल, सलज अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोशांज, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, अजय गोयल अध्यक्ष रोटरी क्लब , अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिन्हा, कमल साहू, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया।

scroll to top