Close

CG BREAKING: महापौर ऐजाज ढेबर ने लगभग 1499 करोड़ 06 लाख 86 हजार रू का बजट किया पेश

रायपुर। रायपुर निगम का आज बजट पेश हुआ। महापौर ऐजाज ढेबर ने लगभग 1499 करोड़ 06 लाख 86 हजार रू का बजट पेश किया.महापौर एजाज ढेबर गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। इससे पहले वे काली मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन के बाद नगर निगम के रवाना हुए।मेयर एजाज ढेबर के निगम कार्यालय पहुंचने के बाद नगर निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। सामान्‍य सभा की शुरुआत राष्ट्र गीत और राज्य गीत से हुआ। सभा में विधायक कुलदीप जुनेजा और सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद हैं।
हंगामे के साथ शुरू नगर निगम की सामान्‍य सभा शुरू

प्रश्नकाल शुरू होते ही सामान्य सभा में बीजेपी पार्षदों ने मोर आवास मोर मकान को लेकर जमकर हंगामा किया। भाजपा पार्षद तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस पर सभापति ने भाजपा पार्षदों से बजट के बाद इस पर चर्चा का आश्वासन दिया। इसके बाद भी भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन जारी रहा। बीजेपी की नारेबाजी को देखते हुए सभा 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

पार्षद अमर बंसल ने पहला प्रश्न अमृत मिशन योजना के बारे में पूछा। एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग ने जवाब देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड के अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सभा में अनुपस्थित रहे।

इसके बाद भोला साहू ने वार्ड 25 में अवैध प्लाटिंग होने की जानकारी मांगी। एमआईसी सदस्य कृष्ण मेनन ने कहा कि शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।

 

scroll to top