Close

करेली छोटी में भारतीय जनता पार्टी का मंडल स्तरीय बैठक हुआ

धमतरी /मगरलोड। आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में मंगरलोड मंडल की आवश्यक बैठक ग्राम करेली छोटी में रखा गया था‌।जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को भारी मतों से विजयी बनाने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने 30 मार्च को बूथ स्तर पर मीटिंग करने और विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 के 11 सीट को हम जीतेंगे और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगे।विकास मरकाम ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए आज से ही अपने बूथ पर जुट जाएं और एकजुटता के साथ अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए कार्य करें।वही भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से इस प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।

आने वाले समय में हमें लोकसभा चुनाव में हमारे प्रत्याशी भोजराज नाग को विजय बना कर के कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनना है।हमारे प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के द्वारा लगातार मोदी की गारंटी पर कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में किए गए सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है।निश्चित रूप से आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद योजनाओं का लाभ लेकर के समृद्ध हो रहे हैं।इसका लाभ हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा और हम मगरलोड मंडल से हमारे प्रत्याशी भोजराज नाग को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएंगे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की आवश्यकता है।

उपरोक्त अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, सह प्रभारी भीखम सेन, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोमल यदु महामंत्री एवन साहू,महामंत्री रामायण सिन्हा,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता यादव,मंडल उपाध्यक्ष टीकम साहू, चित्रसेन प्रजापति, खिलेश साहू, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, अनूसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगत मारकंडे,वरिष्ट कार्यकर्ता डिहू राम साहू, अशोक साहू, बेदम चौहान, मंडल मंत्री मनोरमा साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गैंदा बाई, करेली छोटी सरपंच आरती खोज नागरची,मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, भाजयुमो मंत्री राजेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष निर्मल साहू, सुरेश चेलक,कोमल दीवान, पुराणिक ध्रुव, फग्गू लाल, वाशु साहू, धनेश्वर साहू, नंदकुमार साहू,सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ट सदस्य सम्मिलित हुए।

scroll to top