Close

ज्वारा विसर्जन के दौरान एक सनकी ने दो सगी बहनों पर किया हमला, एक ही मौके पर ही मौत

भिलाई। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन ज्वारा विसर्जन के दौरान एक सनकी युवक ने दो सगी बहनों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल दिया। हमले में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो सगी बहनें नाबालिग है।

पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते आरोपी महेश यादव ने ज्वारा विसर्जन देखने आई सुमन साहु के ऊपर चाकू से कई बार हमला किया। बीच बचाव करने आई उसकी छोटी बहन के ऊपर भी उसने हमला किया। जिसके कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी महेश यादव एक महीने पहले हीं जेल से छूटकर आया था। आरोपी को आशंका था कि मृतका सुमन का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है और आरोपी भी मृतका से प्रेम करता था। जिसके कारण सरफिरे आशिक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगो द्वारा दी गई जानकारी पर सुपेला थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल की छत में छिपा था आरोपी,पुलिस ने सूचना पर किया गिरफ्तार

भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई थी वही आरोपी महेश यादव की पतासजी में लग गई थी पुलिस ने आरोपी को स्कूल की छत में छिपा हुआ था जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

scroll to top