Close

बलौदा बाजार में भाजपा का विजय संकल्प अभियान का हुआ आगाज

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार भाजपा का विजय संकल्प अभियान का आगाज बूथ क्रमांक 134 शक्ति केंद्र क्रमांक 5 वार्डों क्रमांक 17 लोहिया नगर से प्रारंभ हुआ इस अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के युवा खेल राजस्व आपदा प्रबंधन एवं बलोदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा जी के हाथों संपन्न हुआ. इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संजय श्रीवास के घर पार्टी का झंडा बांधकर इस अभियान की शुरुआत की .

इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता टेसू लाल धुरंधर वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश केशरवानी श्रीमती नीलम सोनी जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा भाजपा जिला मंत्री सुनीता वर्मा मंडल के अध्यक्ष संकेत शुक्ला,डोमन वर्मा ,आलोक अग्रवाल, अशोक सोनी, कमल भारद्वाज , अजय गर्ग शिव नरेश मिश्रा संजय श्रीवास पत्रकार दिलीप माहेश्वरी सहित बुथ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संजय श्रीवास के निवास पहुंचकर उनके परिवार के साथ भेंट मुलाकात की।

scroll to top