Close

अपनी बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, वीआईपी ट्रीटमेंट देख सोशल मीडिया में भड़के यूजर्स

मुंबई। मुंबई आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक दर्शक करने पहुंचीं जहां उनके वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। सिद्धिविनायक दर्शक करने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ आई थी जहां वह माथे पर तिलक लाल दुपट्टा ओड़े वो इन फोटोज में नजर आ रही हैं।

वहीं उनकी बेटी को भी मंदिर के पुजारी ने चुनरी देकर आशिर्वाद दिया। प्रियंका के साथ उनकी पूरी टीम में मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर प्रांगण में तस्वीरें लेना मना है, इसके वाबजूद उन्हें ऐसा वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की, तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई? बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी संग कुछ दिनों पहले ही मुंबई आई हैं।

 

 

scroll to top