Close

सिहावा विधानसभा क्षेत्र का मगरलोड में विशाल ’’मशाल शांति मार्च रैली’’ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

0 सिहावा विधायक डाॅ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई,सभा को संबोधित करते हुये, विपक्षियों को दिखाये अपने तेवर

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर)। धमतरी जिला के सिहावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 56 के ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों ने भैंसमुंड़ी – मगरलोड विकासखण्ड मुख्यालय में विशाल ’’मसाल शांति मार्च रैली’’ निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रगट की।
उक्त आयोजित ’’मसाल शांति मार्च रैली’’ में सिहाव विधायक डाॅ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के हजारों महिला पुरूष कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ शरीक हुई।

ए.आई.सी.सी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशन मे जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के निर्देशन में सिहाव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 56 के अलग अलग ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों क्रमंशः मगरलोड, कुकरेल, नगरी एवं बेलर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के विभिन्न संगठनों के सैकड़ों महिला पुरूष ’’मसाल शांति मार्च रैली’’ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुये केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रगट करते हुये मसाल ज्वलित कर रैली निकाली जो भैंसमुंड़ी – मगरलोड के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर, से प्रारंभ होकर विभिन्न चैक चैराहें होते हुये कारगिल उद्यान मगरलोड में एक मंच कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने शरीक होते हुये उनके उद्बोधन के साथ ’’मसाल शांति मार्च रैली’’ समाप्त हुआ।


विधायक श्रीमती ध्रुव ने उद्बोधन में कहा भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र खतरे में है एक के बाद एक आम जनता के आवाज उठाने वाले लोगों को केन्द्र शासन द्वारा निशाना बनाया जा रहा हैं, देश की जांच एजेन्सीयां ईडी, सीबीआई उन्हीं लोगों को निशाना बना रही हैं जिनसें भाजपा की सत्ता को उनसे खतरा हैं, वही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंच में उपस्थित शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अलावा मंच में उपस्थित कांग्रेसियों ने भी संबोधित किये।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला संगठन प्रभारी विरेश ठाकुर, मोहल लालवानी अध्यक्ष, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड, भरत नहर उपाध्यक्ष ब्लाॅक प्रभारी, डीहुराम साहू अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, श्रीमती खिलेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, श्रीमती शारदा देवी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, हेमंत देवांगन पूर्व जनपद सदस्य, डाकुंवर साहू महामंत्री ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, खिलावन साहू कोषाध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, जिला पंचायत सदस्य क्रमंशः श्रीमती कुसुमलता साहू, कांति कंवर, श्रीमती स्मिता सिंग, इन्द्रजीत सिंग दिग्वा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मेघा सहित क्रमंशः कुकरेल, नगरी, बेलर, मगरलोड एवं धमतरी जिला के कांग्रेस के विभिन्न संगठनों अनेक लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद थें।

scroll to top