Close

एंटनी के बेटे भाजपा में शामिल:डॉक्यूमेंट्री विवाद में मोदी का समर्थन किया

नई दिल्ली-कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने गुरुवार को BJP जॉइन कर ली। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन की मौजूदगी में उन्हें पार्टी जॉइन कराई। जॉइनिंग के बाद अनिल एंटनी ने कहा- मुझे एक खास परिवार के लिए नहीं, आम लोगों के लिए काम करना है। अगले 25 सालों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के PM मोदी के लक्ष्य को पूरा करने का काम करना है।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एके एंटनी ने कहा- अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे हर्ट किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है। भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है। 2014 में मोदी सरकार जब सत्ता में आई, तब से धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रही है। मैं मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगा।अनिल एंटनी ने इसी साल जनवरी में कांग्रेस के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर थे। 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर अनिल एंटनी ने मोदी के सपोर्ट में ट्वीट किया था, जिसे डिलीट करने का दबाव बनने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

scroll to top