Close

भारतीय जनता पार्टी के 44वाॅ स्थापना दिवस भाजपा मण्डल मगरलोड जिला धमतरी के शक्ति केन्द्र मोहदी में मण्डल स्तरीय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

0 कार्यक्रम में उपस्थित लोगांे ने कार्यक्रम को यादगार बनाये जाने के लिये उपस्थित लोगांे को कमल पुष्प सम्मान समारोह से विभूषित किया
0 कार्यक्रम में सिहावा के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा सहित भाजपा के अनेक कार्यकत्र्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुये

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर)। देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 44वा स्थापना दिवस भाजपा मंडल मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के शक्ति केंद्र मोहदी के बुथ केंद्र बेलोरा में मंडल स्तरीय स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर को यादगार बनाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए कमल पुष्प सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां भारती, महान पुरुषों के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर प्रदेश वा जिला भाजपा के निर्देशानुसार मंडल मगरलोड के सभी बूथों पर बुथ अतिथि के द्वारा बुथ अध्यक्ष निवास स्थान पर पार्टी का ध्वजा रोहन किया गया । सभी बूथों पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवम भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी  के उद्बोधन को सुना गया, जिसमें उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास ,संघर्ष काल,वर्तमान एवम पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के उपलब्धि ,देश की जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट विश्वास, विश्व पटल पर नए भारत की भूमिका,वर्तमान चुनौतियां ,भविष्य की कार्ययोजनाओं ,वर्तमान उपलब्धियों, नर सेवा ही नारायण सेवा जैसे मूलमंत्र, भाजपा नेताओं के सर्वोच्च बलिदान पर अपने विचार को साझा किया एवम हनुमान जन्मोत्सव और भाजपा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए।

तत्पश्चात् कमल पुष्प सम्मान समारोह कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम प्रभारी ग्राम पंचायत बेलोरा के सरपंच प्रतिनिधि रोहित यादव ने दिया, भाजपा मंडल मगरलोड अध्यक्ष विजय यदु द्वारा देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अतिथियों का स्वागत सम्मान अभिवादन एवम पार्टी के लिए किए गए कार्यों के प्रति आभार माना,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम जी द्वारा जनसंघ से लेकर भाजपा के विचारों,ध्येय,संकल्प, रीति नीति,उद्देश्य, एकात्म मानववाद दर्शन एवम आगामी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार रखे।


राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पूर्व विधायक सिहावा पिंकी शिवराज शाह ने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी को शून्य से शिखर तक ले जाने के लिए कठिन परिश्रम और अथक प्रयास भाजपा के यात्रा को बताया, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य सत्रुघ्न साहू ने कहा कि भाजपा के मुठ्ठी भर कार्यकर्त्ताओं के बदौलत जिनके त्याग और तपस्या से पार्टी यहां तक पहुंचा है उनका सम्मान भाजपा सदैव करती है । इनका अनुभव और पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रवादी विचारधारा और देश को सर्वोच्च सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे।जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने कहा कि दधीचि की तरह हड्डियों को जलाकर विघटनकारी शक्तियों से लोहा लेते हुए पार्टी को स्थापित किए हैं सभी को नमन है बताया की भाजपा का बीज जो बोया गया था आज वही वटवृक्ष बनकर देश को आगे बढ़ा रहा है, ऐसे वरिष्ठ जनों का अनुभव भाजपा की मूल पूंजी है। भाजपा मंडल मगरलोड प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि जिनके त्याग और बलिदान से पार्टी आज खड़ी है वह नींव का पत्थर है पार्टी ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी के सेवा कार्ययोजना के बारे में और बुथ सशक्तिकरण अभियान पर समीक्षात्मक विचार व्यक्त किए। सेवा निवृत जिला स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी के एस शांडिल्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कमल पुष्प सम्मान समारोह में आए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल मगरलोड के इस आयोजन के लिए दिल खोलकर आशीर्वाद प्रदान किए और इस आयोजन को आज तक का एतिहासिक पल बताए।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल मगरलोड महामंत्री रामायण सिन्हा द्वारा,आभार प्रकट ग्राम पंचायत बेलोरा सरपंच लोकेश्वरी रोहित यादव द्वारा,समापन की घोषणा मंडल अध्यक्ष विजय यदु की अनुमति से ग्राम बेलोरा के स्थानीय समिति बुथ अध्यक्ष फनेन्द्र यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य भीखम सेन,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा सदस्य जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य नंदनीसिन्हा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा महेंद नेताम, जनपद अध्यक्ष नगरी दिनेश्वरी नेताम,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी,भाजपा मंडल मगरलोड उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रजापति,खिलेश साहू,टीकम साहू,महामंत्री एवन साहू,मंत्री मिलन नेताम, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव,जनपद सदस्य रंभा रोहित ध्रुव,नारायण ध्रुव, नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू,पार्षद झमित सिन्हा,किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरंजय साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भगत मार्कण्डेय,मन की बात संयोजक जीवराखन साहू, महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता ध्रुव,भानु प्रिया साहू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नेमु निषाद, मुरली सिन्हा,महामंत्री टिकेश्वर साहू, मंत्री नोकेश्वर मरकाम, सरपंच परसवानी झनेश्वर साहू, सरपंच भरदा गैंदा गजेंद्र,सरपंच मोहेरा कुलेश्वर साहू, उपसरपंच राजपुर फग्गू यादव, श्रवण साहू, धरम बिसेन, गैंद साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक,बूथों के अध्यक्ष,बुथ पालक,बुथ सचिव,महिला प्रमुख,युवा प्रमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

scroll to top