Close

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमरनाथ यात्रियों को दी खुशखबरी, शेषनाग से पंजतरणी तक 10.8 किमी तक बनेगी लंबी सुरंग

नेशनल न्यूज़। अमरनाथ यात्रियों के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसके तहत शेषनाग से पंजतरणी तक 10.8 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा। इससे बाबा अमरनाथ के दर्शन की यात्रा की अवधि तीन दिन से घटकर मात्र नौ घंटे रह जाएगी। गडकरी ने 5,300 करोड़ रुपए की लागत से अनंतनाग में खानाबल से पंजतरनी तक 110 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की भी बात कही।

इसके अलावा उन्होंने शोपियां से पुंछ को जोड़ने के लिए पीर की गली पर 5,000 करोड़ रुपए की लागत से एक सुरंग बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खन्नाबल से चंदनबाड़ी के बीच 73 किलोमीटर सड़क निर्माण का डीपीआर जुलाई में तैयार हो जाएगा। चंदनबाड़ी से बालटाल तक वाया पंजतरणी के बीच 37 किलोमीटर सड़क के लिए डीपीआर अक्टूबर तक तैयार होगा। इस पर 3500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

scroll to top