Close

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कल आएंगी प्रदेश के दौरे पर , भव्य महिला सभा को करेंगी संबोधित

रायपुर। जनसभा और भव्य महिला संगोष्ठी को सभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल प्रदेश के बस्तर दौरे पर हैं . उनकी सभा के लिए की जा रही तैयारी अब अंतिम चरणों पर है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई भी नुक्कड़ और चौपाल बैठकों के माध्यम से राज्य के दूरदराज के गांवों तक पहुंचने की योजना बना रही है, जिसमें पार्टी लोगों को “मोदी सरकार की विफलताओं” के बारे में बताएगी।

पार्टी ने गांवों के कोने-कोने तक पहुंचने का फैसला किया है और लोगों को उनकी विफलताओं के बारे में बताने और उनकी तानाशाही को उजागर करने का फैसला किया है। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों को बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और जब राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए 4000 किलोमीटर पैदल चल सकते हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ इस अभियान में शामिल हो सकते हैं.

scroll to top