Close

बड़ी खबर : दिल्ली के साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग से हड़कंप, महिला घायल

दिल्ली। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट परिसर में गोली चलने से हडकंप मच गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई और महिला के पेट तथा अन्य हिस्सों में गोली लगी है। मौके पर मौजूद एक एसएचओ महिला को जीप में लेकर एम्स गए।

बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी वकील के रूप में परिसर में दाखिल हुआ था। वहीं इतनी सुरक्षा के बीच कोई कैसे कोर्ट परिसर में बंदूक लेकर घुस गया इस पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

scroll to top