Close

BREAKING:जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पुलिस ने लिया हिरासत में

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को उनके निवास सोम विहार आर के पुरम से हिरासत में लिया गया। उन्हे आरके पुरम थाने ले जाया गया। उनके निवास पर आज किसान संगठनों के खाप पंचायत के नेताओं की बैठक थी। कुछ किसान नेता अलग थाने ले जाए गए है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक सत्यपाल मलिक के साथ कुछ नेताओं को लेकर पुलिस आर के पुरम थाने ले गई है।

जबकि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूँनी समेत कई नेता दूसरे थाने ले जाए गए है। फिलहाल उनको गिरफ्तार करने के पीछे सरकार का मकसद क्या है। अभी पता नहीं चला है। हालांकि इससे पहले उन्हे उनके दिए गए बयान पर सीबीआई ने कुछ जानकारी करने के लिए 26 अप्रैल को बुलाया है।

scroll to top