Close

भारतीय सर्कस के पितामह जेमिनी शंकरन ने 99 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नेशनल न्यूज़। भारतीय सर्कस के पितामह जेमिनी शंकरन ने आज 99 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शंकरन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से कन्नूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां रविवार रात उनका निधन हो गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भारतीय सर्कस को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए शंकरन की सराहना की।

विजयन ने कहा कि उन्होंने भारतीय सर्कस के आधुनिकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई। जेमिनी शंकरन एक उम्दा कलाकार होने के साथ ही जेमिनी और जंबो सर्कस कंपनियों के संस्थापक भी थे। वह भारत के सबसे पुराने सर्कस कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने एक सर्कस कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर अपने करतब दिखाए।

 

scroll to top