Close

धमतरी : आंधी-तूफान से गिरे पेड़ के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज के बीच धमतरी जिले में हुए तेज आंधी तूफान से एक पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर पति पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बड़ी मशक्कत से आधे घंटे बाद दोनों के शव को निकाला गया।

scroll to top