#crime #प्रदेश

कवर्धा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, रायपुर से पकड़ा गया

Advertisement Carousel

 

कवर्धा।कवर्धा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से पकड़कर कवर्धा लाया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

मामले में कवर्धा की एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शोषण किया। युवती की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी कवर्धा में मौजूद नहीं था।

पुलिस के अनुसार, पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने अपने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2016 से आरोपी शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बना रहा था।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल देखी जा रही है। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी 7 मई को प्रस्तावित थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान, साक्ष्य एवं अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच जारी है।