Close

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से 246 भारतीयों को मुंबई लाया गया

नेशनल न्यूज़। गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान हिंसाग्रस्त सूडान से 246 भारतीयों को लेकर मुंबई पंहुचा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने विमान के मुंबई के लिए रवाना होने से कुछ मिनट पहले ट्वीट किया, ‘‘जेद्दा से भारतीयों को तेजी से स्वदेश वापस लाने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं।

इससे पहले बुधवार की आधी रात को 360 भारतीयों का पहला जत्था आज रात दिल्ली पहुंचा। यह अभियान सूडान की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच कुछ समय के लिए जारी संघर्षविराम के दौरान चलाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिये सूडान से 256 भारतीयों को निकाला गया है। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से इस हिंसाग्रस्त अफ्रीकी देश से 278 नागरिकों को निकाला गया था।

जेद्दा से पहला जत्था दिल्ली पहुंचा
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 534 हो गई है। सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है जहां से भारतीयों को यहां लाया जाना है। बुधवार रात को एक व्यावसायिक विमान में जेद्दा से पहला जत्था दिल्ली पहुंचा।

 

scroll to top