Close

बड़ी खबर :सुकमा में नक्सलियों के इरादों पर फिरा पानी, जवानों ने बरामद किए दो बारूदी सुरंग

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों के जवानों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरकराज कोंडा गांव की पहाड़ी के करीब सुरक्षाबलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि​ चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

दल जब मुरकराज कोंडा गांव की पहाड़ी के करीब पहुंचा तब उसे बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि बाद में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे लेकिन सुरक्षाबलों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया।

scroll to top