Close

SUMMER DRINK RECIPIE:खरबूजा शेक

सामग्री
2 खरबूजे
मुट्टीभर पुदीना की पत्तियां
2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
3-4 आइस क्यूब्स
जायफल पाउडर

विधि
० आप जितने लोगों के लिए शेक तैयार करना चाहें, उतने खरबूजे लाकर रख दें। आप अपने हिसाब से बड़े या छोटे खरबूजे चुन सकते हैं।
० सबसे पहले एक-एक करके इनका ऊपर का भाग हटाएं। खरबूजे के छिलके को यूं ही रहने दें। इसके बाद ऊपर से ही कम से कम 2 इंच काट लें। खरबूजे में इतना छेद हो कि उसमें शेक आसानी से जा सके और आप स्ट्रॉ भी डाल सकें।

० अब एक बड़े चम्मच की मदद से पहले खरबूजे के बीजों को निकाल लें। खरबूजा अच्छी तरह साफ करें और फिर इसके बाद उसे अंदर से खाली करें। उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट या कटोरे में रख लें।

० एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, जायफल का पाउडर, पुदीना की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह चीजें एक स्मूथ शेक में तैयार होनी चाहिए।

० तैयार स्मूथ शेक को खरबूजे के अंदर डालें और स्ट्रॉ से एक बार मिलाकर इसका मजा लें। ये रिफ्रेशिंग ड्रिक आप अपने मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

scroll to top