Close

ACCIDENT BREAKING:सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, फतेहपुर में ऑटो को टैंकर ने मारी टक्कर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को टक्कर मारी दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हैं। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। वहीं टैंकर चालक घटना के बाद से फरार हो गया है।

वहीं CM योगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनपद फतेहपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

scroll to top