Close

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रवाना हुए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के दौरे पर , 30 को लौटेंगे

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को विभाग के अफसरों के साथ विदेश दौरे के लिए रवाना हुए। सिंहदेव आस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 12 दिन की आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वो हैदराबाद से सिंगापुर जाएंगे, और फिर वहां से आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ सचिव आर प्रसन्ना, डायरेक्टर भीम सिंह, आईएएस संदीपन, डॉ. कमलेश जैन, और आनंद सागर सिंह भी साथ हैं। बताया गया कि आस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी बेहतर काम हुआ है। वो आस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन, और सिडनी जाएंगे। वहां ट्रामा सेंटर का अवलोकन करेंगे। आस्ट्रेलिया के बाद वो न्यूजीलैंड के लिए निकल जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री 29 तारीख को वापस आएंगे, और 30 तारीख को रायपुर पहुंचेंगे।

scroll to top