#प्रदेश

बस्तर में ऐतिहासिक बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज

Advertisement Carousel

 

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होगा। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

बड़ी बैठक: मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री

इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

बस्तर में पहली बार इतनी बड़ी बैठक, बदलती छवि पर जोर

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि बस्तर में पहली बार हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गर्व और विश्वास का विषय है। कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है।

अंतरराज्यीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बैठक राज्यों के बीच समन्वय को और मजबूत करेगी। साथ ही यह विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।