#प्रदेश

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के लिए पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम साय ने किया स्वागत

Advertisement Carousel

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राज्य की परंपरा के अनुसार राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, प्रशासनिक मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग, क्षेत्रीय विकास और समसामयिक नीतिगत विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सुशासन और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।