#प्रदेश

जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू, बस्तर को विकास-शांति मॉडल बनाने पर जोर

Advertisement Carousel

जगदलपुर। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य फोकस बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और नीतिगत मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में कानून-व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और बेहतर तालमेल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।