Close

Result Breaking :UPSC CSE 2022 रिजल्ट जारी,टॉप 4 में लड़कियों ने बनाई जगह,इशिता किशोर ने किया टाॅप

नेशनल न्यूज़। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का आज फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। इस एग्जाम में इशिता किशोर ने टाॅप किया है जबकि, गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन को क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला है।

वहीं, चौथे स्थान पर मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

बता दें कि UPSC के फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए सिलेक्ट किए गए थे जिसमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। आईए देखते टॉपर्स की लिस्ट

1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका
6 2409491 गहना नव्या जेम्स
7 1802522 वसीम अहमद भट
8 0853004 अनिरुद्ध यादव
9 3517201 कनिका गोयल
10 0205139 राहुल श्रीवास्तव

scroll to top