Close

Todays Horoscope 24 may:आज राशियों पर पड़ेगा पुष्य नक्षत्र का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल, 24 मई 2023: आज का राशिफल 24 मई दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा।आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: कड़ी मेहनत करनी होगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। लोगों से आज अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी और इसी बात को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा। मेष राशि के जातक अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग दाल का दान करें और गणेशजी की पूजा करें।

वृषभ राशि: पार्ट टाइम काम में सफलता मिलेगी

वृषभ राशि वालों को आज पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में संतोष बनाए रखना होगा। वृष राशि के जातक जीवनसाथी की तरक्की देखकर खुश होंगे और सेलिब्रेट के मूड में रहेंगे। अगर किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो वह आज किसी वृद्ध व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के सहयोग में वृद्धि होगी, जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा वाले अगर पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, आज उनको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

मिथुन राशि: पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। अगर आज किसी के साथ पैसों का लेन-देन कर रहे हैं तो बहुत ही सोच समझकर करें। संतान पक्ष से आज कोई समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज आप संतान की शिक्षा या व्यापार से संबंधित छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको सामान पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ वालों के जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

कर्क राशि: मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कर्क राशि वालों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में आज अच्छी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्क राशि के जातकों को आज अचानक बड़ी रकम मिल सकती है, जिससे परिजनों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आज यदि आप अपने जीवनसाथी से किसी काम के लिए सलाह लेते हैं तो वह सलाह आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

सिंह राशि : आय के नए स्रोत मिलेंगे

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आय के नए स्रोत उत्पन्न करने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी क्योंकि आज यह आपको सम्मान दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम में अटकने के कारण अचानक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर छात्र किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। दैनिक व्यापारियों को आज इसका सामना करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी मिश्रित सिंदूर गणेशजी के चरणों में लगाएं।

कन्या राशि: धार्मिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कन्या राशि के जातक आज यदि किसी को अपने व्यापार में साझेदार बनाते हैं तो दोपहर के समय करें, तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। शाम के समय आप कुछ धार्मिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। भाइयों से यदि आपका कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। कन्या राशि के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

तुला राशि : पुराना कर्ज चुका पाएंगे

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान सम्मान आज बढ़ सकता है। अपना पुराना कर्ज चुका पाएंगे, जिससे राहत की सांस लेंगे। पिता को आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। यदि ऐसा है, तो आपको चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। परिजनों की प्रसन्नता भी बढ़ती हुई नजर आएगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और बच्चों के साथ शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

वृश्चिक राशि : भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर अपना पैसा शेयर बाजार में लगाते हैं तो वह डूब सकता है। यदि आप आज कोई नया व्यापार शुरू करते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े किसी विवाद में पड़ने से आज आपको बचना होगा। शाम को घर वाले आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

धनु राशि : अटका हुआ धन मिलने की संभावना

धनु राशि वालों के काम में आज कुछ विरोधी बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। साझेदारी में काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। किसी मित्र की मदद से अटका हुआ धन आज मिलने की संभावना है। घर की मरम्मत या साज सजावट के लिए बड़े बुजुर्गों से चर्चा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। दोस्तों के साथ शाम के समय किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और 5 घी के दीपक जलाएं।

मकर राशि : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता वाला रहेगा। यदि आज आप किसी मित्र से मदद मांगते हैं तो निराशा हाथ लगेगी। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वे आज सुबह से ही भाग दौड़ करेंगे। मकर राशि के जातक माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। 11 दूर्वा को गणेशजी को पेट पर चिपका दें।

कुंभ राशि : अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की बातों से मन खिन्न हो सकता है। दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यस्तता की वजह से लव लाइफ के लिए समय नहीं पाएंगे। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी पेशा वालों को आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश के साथ माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

मीन राशि : पैसे किसी को उधार न दें
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन संतान के कार्यों की चिंता में बीतेगा, जिसकी वजह से भाग दौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। अगर आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कई दिनों से कोई बाधा चल रही थी तो वह भी आज माता के सहयोग से समाप्त हो जाएगी।
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी के सिर पर गुड़हल का फूल चढ़ाएं और सूखने पर अपने पर्स में रख लें।

scroll to top