Close

बिटकॉइन धाराशायी, ईथर का और बुरा हाल

बिटकॉइन निवेशकों को आज फिर जोर का झटका लगा है। कीमतों में गिरावट का दौर थमने के नाम ही नहीं ले रहा है। आज सुबह बिटकॉइन की कीमतों में 3% की उछाल देखने को मिली थी। लेकिन दोपहर आते-आते एक बार फिर यह क्रिप्टोकरेंसी बिकावली का शिकार हो गई। CoinMarket Cap के डाटा के अनुसार एक बिटकॉइन की ताजा कीमत दोपहर 3:30 बजे तक 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,251.76 डाॅलर पर आ गई थी। पिछले सात दिनों के दौरान बिटकॉइन की कीमतों में 33.38% की की गिरावट देखने को मिली है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर का बिटकॉइन से भी बुरा हाल है। इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 24 घंटे के दौरान 13.43% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले सात दिनों के कीमतों में 42.84% की गिरावट देखी गई है। दोपहर को USD Coin में बहुत मामूली सुधार देखने को मिली थी।

1 ट्रिलियन डाॅलर से कम हुई क्रिप्टो की मार्केट कैप

नवंबर 2021 में बिटकॉइन की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थी। तब से अबतक लगातार कीमतों में सिर्फ गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से क्रिप्टो करेंसी का मार्केट कैप भी 3 ट्रिलियन डाॅलर से घटकर 1 ट्रिलियन डाॅलर के नीचे आ गया है।

क्या है गिरावट की वजह?

हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसके बाद फेडरल बैंक की ब्याज दरों को बढ़ाया गया। जोका क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट की एक प्रमुख वजह है। वहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से पहले से दुनिया भर के बाजार अस्थिरता का मौहाल बना हुआ है।

scroll to top