Close

Big Breaking:मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज दे सकते हैं इस्तीफा, यहां हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

नेशनल न्यूज़। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज अपना इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को विकल्प दिया गया था कि या तो वे अपना इस्तीफा दे दें या केंद्र हस्तक्षेप करेगा और चीजों को अपने हाथ में ले लेगा।

मणिपुर में हिंसा को लेकर बीरेन सिंह ने रविवार (23 जून) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा था कि मैंने गृह मंत्री को राज्य में जमीनी स्तर पर उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें हिंसा को ‘काफ़ी हद तक’ नियंत्रित करने में सक्षम हैं।

मणिपुर में हिंसा से 100 से अधिक लोगों की मौत
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे जातीय संघर्ष में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि सबसे पहले हिंसा तीन मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद भड़की थी। मैतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग थी, जिसके विरोध में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाली गई थी। इसी दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी।

scroll to top