#प्रदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

Advertisement Carousel

 

० विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई मंत्री रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सत्र के सुचारु संचालन और सदन की कार्यवाही को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

रायपुर स्थित विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही और सदन के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य सत्र को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करना रहा।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सदन की कार्यवाही, विभिन्न विषयों पर चर्चा, विधायी कार्यों और विधानसभा की कार्यसूची को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय बनाकर मानसून सत्र को सुचारु ढंग से संचालित करने पर भी सहमति बनी।