Close

आज का राशिफल 21 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन क शुक्रवार का दिन

मेष राशिफल 21 जुलाई 2023: मेहनत के अनुसार आज आप सफलता प्राप्त करेंगे
मेष राशि के जातकों पर आज काम का दबाव बना रहेगा क्योंकि आज इनके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकताी है। शिक्षा के क्षेत्र में आज मेष राशि के लोगों को आगे बढने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाह रहे हैं तो इसले लिए आपको प्रय़ास करना चाहिए आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से आपको सुख सहयोग मिलेगा लेकिन उनके मन में कहीं टीस रह सकती है कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। सरकारी काम में आज आपको सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको काफी प्रयास करना होगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें।

वृषभ राशिफल 21 जुलाई 2023: सुख साधनों पर इनका धन खर्च हो सकता है

वृषभ राशि के सितारे आज कहते हैं कि, किसी बात को लेकर आज आपके कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रह सकती है। वैसे आज के दिन प्रोप्रटी औऱ बिचौलिये का काम करने वाले जातकों की अच्छी कमाई होगी। वाहन का आपको सुख मिलेगा। वाहन और सुख के साधनों पर आपका धन भी आज खर्च होगा। आज आपको अपने व्यवसाय या बच्चों की शिक्षा से संबंधित विषयों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार में माता से आपको सुख और स्नेह की प्राप्ति होगी। किसी के बात व्यवहार से आप भावुक हो सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल 21 जुलाई 2023: कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है

मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित थे तो आज उसमें सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। निवेश भी आज आपके लिए लाभप्रद रहेगा। नौकरी में आप अपने काम को समय से पूरा कर पाने में सफल होंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करें, माता से आशीर्वाद लें।

​कर्क राशिफल 21 जुलाई 2023: तनाव दूर होगा कमाई में वृद्धि होगी

आज कर्क राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे जिससे आपकी कमाई भी आज अच्छी रहेगी। आज आप दिन भर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे लेकिन शाम को कुछ थकान महसूस करेंगे। आज आपको मित्रों और परिजनों के साथ मनोरंजन के पल बिताएंगे। आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं और इस पर धन भी खर्च करेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें और शिव मंत्र का जप करें।

​सिंह राशिफल 21 जुलाई 2023: किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है
सिहं राशि के लिए आज का राशिफल बता रहा है कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने और व्यवहारिकता के कारण आज आपकी प्रशंसा होगी। अगर आपने किसी को उधार दिया था तो आज वह आज आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। घर पर मेहमानों के आगमन से आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 जप करें।

कन्या राशिफल 21 जुलाई 2023: निवेश आज लाभदायक रहेगा
सितारे कहते हैं कि अगर आज आपने किसी काम में निवेश करने का मन बनाया है तो इससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आज आप अपनी भविष्य की योजनाओं के लिए कुछ निवेश भी करेंगे। अगर आज जीवनसाथी के साथ कोई तनाव चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भी आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने रोजगार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज की शाम परिवार साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदो को अन्न और धन का दान दें।

तुला राशिफल 21 जुलाई 2023: प्रयास के अनुसार धन लाभ पाएंगे
तुला राशि के सितारे आज बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में परिश्रम और प्रयास के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन सलाह है कि गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आज आपको परिवार के किसी सदस्य अथवा मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में जीवनसाथी से दूरी का अहसास हो सकता है।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, देवी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2023: आर्थिक मामलों में आज संयम से काम लें
आज आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संयम से चलना होगा। आज जो ईश्वर दे रहा उसे स्वीकार करें और इधर उधर से धन कमाने के लिए हाथ पैर नहीं चलाएं नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो जाएगा। आज आपके परिवार में किसी खास कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, बुजुर्गों और वरिष्ठजनो से आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि भाई के साथ आपके रिश्ते में कुछ अनबन थी, तो आज उसमें सुधार संभव है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल 21 जुलाई 2023: रुका हुआ आपका पैसा आज मिल सकता है
धनु राशि के जातकों को आज आपको नौकरी में अपने किसी सहकर्मी से लाभ औऱ सहयोग की पाप्ति होगी। भाग्य स्थान में बना धन योग आपको आज धन का लाभ करवाएगा। जिनके पिता बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आपका काफी समय से रुका हुआ पैसा नहीं मिला है तो वह आज आपको मिल सकता है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, मन प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। जौ अथवा बाजरे का दान करें।

मकर राशिफल 21 जुलाई 2023: आज का दिन मकर राशि के लिए उत्साहजनक रहेगा
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें पूरी जान लगा देंगे जिससे परिणाम भी आज आपको उत्साहजनक प्राप्त होगा। घर परिवार में आज परिजनों के साथ मधुर व्यवहार बना रहेगा। यदि आपका अपने किसी रिश्तेदार से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल रहा है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आज कबूतरों को दाना दें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशिफल 21 जुलाई 2023: आज आपको कर्ज और उधार लेन-देन से बचना चाहिए
कुंभ राशि के जातक आज भावुक और चिंतनशील रह सकते हैं। आज इनका दिन दान-पुण्य के कार्यों के साथ बीतेगा। आज थोड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने से आप खुश रहेंगे। अगर आप आज कोई संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए आज का दिन इसके लिए टाल देना चाहिए। पारिवार कार्यों और जरूरतों पर आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी भी तरह से कर्ज लेने से बचें।

आज भाग्य 88% तक आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेशस्तोत्र’ का पाठ करें।

मीन राशिफल 21 जुलाई 2023: सितारे अनुकूल नहीं हैं समझदारी से चलना होगा
सितारे बताते हैं कि आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में प्रतिकूल रह सकता है। क्रोध भी आज आपको अधिक आएगा। अगर आज किसी से बहस हो जाए तो आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाएंगे इसलिए वाद-विवाद की स्थिति से आज आपको बचकर रहना चाहिए। किसी गलतफहमी के कारण आपका अपनों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, इनसे आपको पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। पारिवारिक कारोबार से जुड़े लोगों को भाईयों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज बजट के हिसाब से नहीं चलेंगे तो कर्ज भी लेना पड़ सकता है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें, भगवान विष्णु की आज पूजा भी करें।

scroll to top