#crime #प्रदेश

सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की कीमत के 223 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Advertisement Carousel

० फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 1.11 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर एक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा की खेप ले जा रहे थे। तस्करी की सूचना मिलने पर एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 223 किलो गांजा जब्त कर लिया है और वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।