Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं—
कुनाल मिश्रा (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा)
मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा)
परख सारडा (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा)
प्रीति यादव (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर)
यशस्वी मौर्य (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव)
वन विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (Officer on Special Duty – OSD) के रूप में कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद भी सभी अधिकारी यथास्थिति उसी उप वनमंडल में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। यह व्यवस्था उन्हें क्षेत्रीय वन प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों और विभागीय गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।






