स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विधानसभा थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल बस की चपेट में आया मासूम राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के […]