Close

महंगाई पर हल्ला बोलः केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राजभवन के सामने गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन

रायपुर। देश में बढ़ती महंगाई और बेराजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोला है। शुक्रवार को अपने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत अंबेडकर चौक में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक पैदल मार्च किया। जहां गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान अंबेडकर चौक में धरना-प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश भर में महंगाई ने आम लोगों को हलाकान कर दिया है। सामान्य लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। महंगाई को रोक पाने में केंद्र सरकार नाकाम रही।

सीएम बघेल ने कहा जनता महंगाई के विरोध में सड़क पर है। महंगाई को कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल घटाया जाए। महंगाई बढ़ रही है तो इससे गरीब वर्ग के लोग सर्वाधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा जनता के जेब से पैसे निकलकर मोदी सरकार के पास जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं रोजगार के लिए अग्निवीर के नाम पर युवाओं को छला जा रहा है। देश में पूर्व सैनिक विवाह करेंगे, क्योंकि 4 साल बाद अग्निवीर रिटायर्ड हो जाएंगे। देश में सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बेचे जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हम किसानों, आदिवासियों को मजबूत कर रहे हैंं। छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों, भूमिहीनों को हम पैसा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हक लिए लड़ रही है। मोदी सरकार सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लड़ रही है। देश की जनता को तय करना है राहुल गांधी के साथ चलना है या मोदी शाह के साथ।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महंगाई को कम करने के लिए खाने-पीने के समान से जीएसटी कम करें। पेट्रोल-डीजल के दाम घटाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लड़ेगी, डरेगी नहीं। मोदी सरकार तानाशाह है। हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया 52 साल तक आरएसएस मुख्यालय में झंडा क्यों नहीं फहराया गया था।

scroll to top