Close

कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

० विधायक सत्यनारायण शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी कर्मचारी संघ (टी.एस.ए.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज यहां स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय इकाईयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी। इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलवायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल सदस्य श्री आनंद मिश्रा एवं श्रीमती वल्लरी चन्द्राकर भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने का आव्हान किया। उन्होंने कर्मचारी संघ की सभी उचित मांगों को वे राज्य शासन तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। समारोह को कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं प्रबंध मण्डल सदस्य श्री आनंद मिश्रा ने भी संबोधित किया।

शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. पी.के. सांगोडे ने स्वागत भाषण दिया तथा महासचिव डॉ. जी.डी. साहू ने संघ की ओर से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय इकाई रायपुर के अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर ने तकनीकी कर्मचारियों की समस्याएं बताई तथा अतिथियों से इनका शीघ्र निराकरण किये जाने की मांग की। केन्द्रीय इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. ईश्वरी कुमार साहू ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तकनीकी कर्मचारी संघ, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की केन्द्रीय इकाई एवं क्षेत्रीय इकाईयों के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया था। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तकनीकी कर्मचारी संघ की केन्द्रीय इकाई के चुनाव में अध्यक्ष के पद पर डॉ. पी.के. सांगोडे निर्वाचित हुए हैं। केन्द्रीय इकाई के उपाध्यक्ष के पद पर रायपुर से डॉ. ईश्वरी कुमार साहू तथा अम्बिकापुर से डॉ. नीलम चौकसे को निर्वाचित किया गया है। महासचिव के पद पर डॉ. जी.डी. साहू, संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. साकेत दुबे, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी, लेखा परीक्षक के पद पर डॉ. राम प्रसाद कुजुर तथा प्रचार सचिव के पद पर श्री बलदेव अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं।

तकनीकी कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय इकाई के चुनाव में रायपुर यूनिट में डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर को अध्यक्ष, डॉ. श्रीमती अन्नू वर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. विकास सिंह को सचिव एवं डॉ. वी.के. समाधिया को संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर यूनिट में डॉ. दुष्यंत कुमार कौशिक को अध्यक्ष,  पंकज मिंज को सचिव एवं श्रीमती सुशीला ओहबर को संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। जगदलपुर यूनिट में अध्यक्ष के पद पर इं. राहुल साहू को, उपाध्यक्ष के पद पर  बी.के. ठाकुर को, सचिव के पद पर  एल.आर. वर्मा को एवं संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर  एच.एस. तोमर को निर्वाचित कया गया है। टेक्निकल स्टॉफ ऐसोसिएशन के अम्बिकापुर यूनिट में अध्यक्ष के पद पर डॉ. जी.पी. पैंकरा को, उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. के.एल. पैंकरा को, सचिव के पद पर श्रीमती किरण तिग्गा को तथा संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर  बिरेन्द्र तिग्गा को निर्वाचित किया गया है।

scroll to top