#crime #प्रदेश

बड़ी खबर: भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

Advertisement Carousel

 

भिलाईनगर। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई में स्पा सेंटर मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नकद समेत आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर में दबिश दी। जांच में सामने आया कि मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराता था, जबकि हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए लड़कियों की व्यवस्था की जाती थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले लोगों से संबंधित जानकारी वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों में तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है।